{"_id":"6ab6dd14503c5604150a9281","slug":"gst-team-raided-a-cement-and-rebar-traders-firm-sambhal-news-c-204-1-chn1003-133134-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जीएसटी टीम ने सीमेंट सरिया व्यापारी की फर्म पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जीएसटी टीम ने सीमेंट सरिया व्यापारी की फर्म पर मारा छापा
विज्ञापन
चंदौसी। ग्रेटर नोएडा से आई जीएसटी विभाग की टीम ने शुक्रवार को दोपहर दो बजे करीब चंदौसी में सरिया, सीमेंट और गाटर कारोबारी सुधीर अग्रवाल की फर्म और आवास पर छापा मारा।
जांच-पड़ताल की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने फर्म का गेट अंदर से बंद कर लिया। करीब चार घंटे की जांच-पड़ताल के बाद शाम छह बजे टीम वापस लौट गई। छापे के दौरान शहर के अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
दोपहर दो बजे करीब सफेद रंग की भारत सरकार लिखी हुई कार में ग्रेटर नोएडा की जीएसटी टीम ने बड़ा महादेव मोहल्ला निवासी सुधीर अग्रवाल की गोशाला रोड स्थित फर्म पर पहुंचे। वहां फर्म स्वामी नहीं मिले तो टीम उनके बड़ा महादेव मोहल्ला स्थित आवास पर पहुंची।
विज्ञापन
टीम के सदस्यों ने मकान का गेट अंदर से बंद करा दिया और कारोबार से जुड़े अभिलेखों और अन्य बिंदुओं की जांच की। शाम छह बजे टीम वापस लौट गई। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मीडिया कर्मियों के सामने आने से भी इन्कार कर दिया।
व्यापारी सुधीर अग्रवाल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से भारत सरकार की जीएसटी टीम आई थी। उनकी फर्म को लेकर जांच-पड़ताल की लेकिन टीम को कुछ नहीं मिला। जिससे कुछ घंटे बाद ही टीम वापस लौट गई।