फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   grirl with 4 boy,sambhal

छात्रा के साथ पकड़े गए चार छात्र, छोड़ा

Wed, 06 Jul 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 06 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
grirl with 4 boy,sambhal
चंदौसी में एक घर से पकड़े गए छात्रों को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
घर से तो पढ़ने के लिए निकले लेकिन दोस्तों के साथ चंदौसी में आ गए। एक घर में अधिक देर तक बंद रहने पर मोहल्ले वालों को शक हो गया और पुलिस को सूचना दे दी। पहले तो घर में एक कांस्टेबल गया और उसने बाहर आकर कहाकि घर में कोई नहीं है। इस पर एक अधिवक्ता ने नाराजगी जताई तो एक उपनिरीक्षक ने घर में जाकर देखा तो एक छात्रा व चार छात्र बैठे बाते करते मिले। गृह स्वामी का बेटा उनके लिए कोल्ड ड्रिंक्स लेने गया था।
विज्ञापन


पुलिस कोतवाली ले आई, हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया गया। बताते हैं कि इनमें छात्रा समेत तीन विद्यार्थी पुलिस की ही संतान थे। मंगलवार की सुबह दस बजे आवास विकास कालोनी के एक मकान में चार छात्रों के साथ एक नाबालिग छात्रा पहुंची। सभी स्कूल की यूनिफार्म में थे। वह जिस मकान में गए, उसमें सिर्फ एक युवक ही रहता है। काफी देर तक सभी मकान में ही रहे तो पड़ोसियों को शक हुआ। किसी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन सूचना देने वाले को ही हड़काने लगी। एक कांस्टेबल मकान के अंदर गया और बाहर आकर कह दिया कि अंदर कोई नहीं है, उसने छात्रों को भगाने की भी कोशिश की, जिस पर एक अधिवक्ता से उसकी नोकझोंक भी हो गई। फिर कोतवाली पुलिस की जीप पहुंची। तलाशी लेने पर चार छात्र व एक छात्रा मिल गए। पुलिस के अनुसार चारों बैठकर बाते कर रहे थे, जबकि मकान मालिक का पुत्र खाने पीने की व्यवस्था करने गया था। बताते हैं कि सभी मुरादाबाद के निवासी है, मुरादाबाद में ही एक ही स्कूल के विद्याथी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इनमें एक छात्र को छोड़कर छात्रा समेत तीन विद्यार्थी पुलिस कर्मियों की ही संतान हैं। छात्रों का कहना था कि वह अपने परिचित से मिलने यहां आए थे। पुलिस छात्रों व छात्रा को कोतवाली ले आई, बाद में सभी को परिजनों को सौंप दिया गया। 


प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश सिंह चाहर ने बताया कि सभी छात्र हैं। इसलिए उनका करिअर चौपट न हो जाए, इसलिए कार्रवाई करने की बजाय उनके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द करने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed