फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Renovation of Shri Haribaba Bandh Dham Trust proven fraudulent; cancelled.

Sambhal News: श्री हरिबाबा बांध धाम ट्रस्ट का नवीनीकरण फर्जी साबित, निरस्त

Wed, 07 Oct 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 07 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Renovation of Shri Haribaba Bandh Dham Trust proven fraudulent; cancelled.
संभल। मोलनपुर स्थित श्री हरिबाबा बांध धाम ट्रस्ट का नवीनीकरण फर्जी तरीके से किया गया था। इसकी पुष्टि मुरादाबाद के सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स के कार्यालय की जांच में हुई है। सहायक निबंधक आनंद विक्रम सिंह ने नवीनीकरण निरस्त कर दिया है। साथ ही समिति से दस्तावेज तलब किए गए हैं।
विज्ञापन

शिकायत करने वाले सदस्यों ने समिति के कार्यकाल का 2021 से 2025 तक का ऑडिट कराने की भी मांग उठाई थी। अब ऑडिट भी किया जाएगा। इससे आय-व्यय की हकीकत भी सामने आएगी। सहायक निबंधक ने बताया कि ट्रस्ट पर नवीनीकरण में फर्जी आधार कार्ड और शपथपत्रों के इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए ट्रस्ट के सदस्यों ने शिकायत की थी। जिसकी जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई है। इसी आधार पर नवीनीकरण निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो ट्रस्ट के सदस्य अवधेश कुमार सिंह समेत 9 सदस्यों ने सीएम पोर्टल, डीएम संभल और मुरादाबाद के सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स के कार्यालय में शिकायत की थी। सोसायटीज एवं चिट्स कार्यालय की ओर से शिकायतकर्ताओं के दस्तावेज चेक किए गए। जिसमें इसकी पुष्टि हुई कि नवीनीकरण फर्जी तरीके से कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वित्तीय लेनदेन में भी गंभीर आरोप, ऑडिट में आएगी हकीकत सामने
ट्रस्ट की समिति पर वित्तीय लेनदेन को लेकर भी गंभीर आरोप हैं। धाम की गुल्लक में हर महीने 12 से 13 लाख रुपये का चढ़ावा आता है। यह गुल्लक हर महीने की पांच तारीख को खुलती है। जिससे कर्मचारियों का मानदेय, लंगर का खर्च और गोशाला खर्च भी उठाया जाता है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि लेनदेन में भी अनियमितता की गई है। ऑडिट में हकीकत सामने आएगी। वहीं, दूसरी ओर डीएम अंकित खंडेलवाल की ओर से जांच के निर्देश एडीएम को दिए गए थे। अब प्रशासन की ओर से भी जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed