{"_id":"6ac55c22e00fb6c5e50f1f2d","slug":"sp-workers-protest-against-akhilesh-yadavs-detention-demand-his-release-sambhal-news-c-204-1-chn1001-133517-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, रिहाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, रिहाई की मांग
Wed, 07 Oct 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
बबराला (संभल)। दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में मंगलवार को बबराला के इंदिरा चौक पर सपाइयों ने प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अखिलेश यादव को रिहा करने की मांग की। साथ ही मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों पर निष्पक्षता की मांग भी उठाई।
प्रदर्शन का नेतृत्व गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव के नेतृत्व में इंदिरा चौक पर एकत्र सपा कार्यकर्ताओं ने तानाशाही नहीं चलेगी, अखिलेश यादव को रिहा करो और वोट चोरी बंद करो के नारे लगाए। सपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली में विपक्षी नेताओं के चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च के दौरान अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की ओर से निष्पक्षता की मांग की जा रही है। अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में कार्यकर्ता एकजुट हैं। नेताओं ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व चेयरमैन गुन्नौर मुजफ्फर अली कक्के, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, योगेश प्रधान, नगर अध्यक्ष पप्पू सैफी, अमान खान, अमित यादव व सीपी पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।