फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hoardings mar the city's beauty.

Sambhal News: शहर की खूबसूरती पर लगा होर्डिंग्स का दाग

Wed, 07 Oct 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 07 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Hoardings mar the city's beauty.
संभल। शहर की खूबसूरती पर अवैध होर्डिंग्स व पोस्टर एक गहरे दाग की तरह हैं, जो विकास और स्वच्छता की चमक को फीका कर रहे हैं। अवैध तरीके से लगे होर्डिंग-पोस्टर शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे हैं। शहर में ऐसा कोई चौक चौराहा नहीं जहां अवैध होर्डिंग्स की भरमार न हो। इसमें ज्यादातर होर्डिंग राजनीतिक दलों के लोगों ने लगवाए हैं। अवैध होर्डिंग्स व यूनी पोल लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के प्रमुख स्थानों की पड़ताल करने पर सामने आया कि कई-कई महीने पुराने होर्डिंग्स लगे हैं। इसमें संभल के चंदौसी चौराहा, मुरादाबाद मार्ग पर कई जगह, सिरसी में नगर पंचायत कार्यालय के नजदीक और चंदौसी मार्ग पर जगह-जगह राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक होर्डिंग्स लगे नजर आए। कई होर्डिंग्स कई महीने पहले पुराने हैं और फट गए हैं लेकिन इनको हटाया नहीं गया। जो मार्ग साफ व सुंदर दिखने चाहिए, वहां इन होर्डिंग्स ने बदहाली फैला दी है। वाहन चालकों को भी यह रंग-बिरंगे होर्डिंग परेशान करते हैं।
विज्ञापन


कोट
नगर पालिका की टीम को लगाकर चौराहों पर लगे होर्डिंग हटवाएंगे। जहां शुल्क अदाकर जो होर्डिंग लगे हैं उनको भी हटवाया जाएगा। इसके लिए विशेष अभियान चलाएंगे। -विकास चंद्र, एसडीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed