{"_id":"6ac55cd60ab26a940d0e15e8","slug":"sambhal-violence-arguments-in-the-ayaan-murder-case-concluded-following-the-investigating-officers-testimony-next-hearing-on-the-14th-sambhal-news-c-204-1-chn1003-133507-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल हिंसा : अयान हत्याकांड में विवेचक की गवाही के साथ बहस पूरी, अगली सुनवाई 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल हिंसा : अयान हत्याकांड में विवेचक की गवाही के साथ बहस पूरी, अगली सुनवाई 14 को
Wed, 07 Oct 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। संभल हिंसा में अयान हत्याकांड के मामले में मंगलवार को विवेचक की गवाही के साथ बहस पूरी हो गई। अब अभियुक्त पक्ष के अधिवक्ता अपनी सफाई में साक्ष्य बताएंगे। न्यायालय ने अगली तारीख 14 अक्तूबर नियत कर दी है।
बता दें कि संभल में 19 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर केला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी, अधिवक्ता हरिशंकर जैन समेत आठ लोगों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में वाद दायर किया था। 24 नवंबर 2024 की सुबह मस्जिद के दोबारा सर्वे के दौरान हिंसा हो गई थी। जिसमें चार लोगों बिलाल निवासी सरायतरीन थाना हयातनगर, नईम व अयान निवासी मोहल्ला कोटगर्वी संभल तथा कैफ निवासी तुर्तीपुर इल्हा थाना नखासा की हत्या हुई थी। जिनकी सुनवाई जनपद न्यायाधीश डॉ. विदूषी सिंह के न्यायालय में चल रही है। अयान हत्याकांड में वादी कामिल की ओर से मुल्ला अफरोज व गुलाम के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।
जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने बताया कि अयान हत्याकांड में मंगलवार को विवेचक मेघपाल सिंह की गवाही हुई। इसी के साथ इस मामले में बहस पूरी हो चुकी है। अब अभियुक्त पक्ष के अधिवक्ता सफाई में साक्ष्य बताएंगे। न्यायालय ने 14 अक्तूबर की तारीख नियत कर दी है। बताया कि बहस के दौरान विवेचक ने संभल हिंसा के मुख्य आरोपी शारिक साठा के बारे में सवाल किए थे। विवेचक ने शारिक साठा कहां रहता है और कहां है आदि सवाल पूछे। विवेचक के सवाल पर उन्होंने आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि शारिक साठा भगोड़ा है और सर्कुलर जारी है। आप इस पर सवाल नहीं पूछ सकते।