फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Government's intention is to give benefits of government schemes to every beneficiary: Gulab Devi

सरकार की मंशा हर लाभार्थी को सरकारी योजना का लाभ देना : गुलाब देवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Government's intention is to give benefits of government schemes to every beneficiary: Gulab Devi
बहजोई। सरकार की मंशा है कि हर पात्र लाभार्थी को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिले। इसके लिए सरकार दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है। यह बात राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कही। वह डीआर रिसोर्ट में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग समेत दूसरे विभागों की ओर से कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें वह काम करना चाहिए, जिससे कि दूसरों को किसी भी प्रकार का कष्ट न हो। डीएम मनीष बंसल ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी व सरकार की उपलब्धियां बताईं। डीएसडब्ल्यूओ शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में 150 लाभार्थियों को बैशाखी, 137 को ट्राई साईिकल, आठ को मोटराइज्ड साईिकल, नौ को कान की मशीन व 15 लाभार्थियों को व्हील चेयर दी गई। वहीं 11 लाभार्थियों को लैपटॉप व 40 लाभार्थियों को चश्मे वितरित किए गए। संचालन डीपीआरओ जाहिद हुसैन ने किया। इस दौरान सीडीओ कमलेश सचान, एडीएम प्रदीप वर्मा, एसडीएम रामकेश धामा, डिप्टी कलक्टर विनय कुमार मिश्रा, पराग माहेश्वरी, डॉ. विश्वास अग्रवाल, डीआईओ बृजेश कुमार, डीपीएम संजीव राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed