फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Government forgot the promise of providing free electricity

किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा भूली सरकार : महिपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Government forgot the promise of providing free electricity
बहजोई(संभल)। किसानों की मुफ्त बिजली समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर भाकिसं के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। धरना लगाकर जमीन पर बैठ गए। पुलिस के समझाने के बाद भी पदाधिकारी नहीं माने। इसके बाद कुछ पदाधिकारियों को डीएम कार्यालय में बुलाया गया, जहां उन्होंने डीएम मनीष बंसल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सरकार किसानों को नलकूपों की मुफ्त बिजली करने का वायदा भूल गई है, जो जल्द पूरा कराया जाए। साथ ही आगामी पैराई सत्र में गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए और छुटटा पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित किया जाए। वहीं समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में भूपेंद्र सारस्वत समेत अन्य पदाधिकारियों के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article