{"_id":"68f3e9c9309befe7e203c30f","slug":"girls-showed-their-talent-in-rangoli-and-lamp-decoration-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-128223-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रंगोली व दीप सज्जा में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रंगोली व दीप सज्जा में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व मिशन शक्ति की ओर से शनिवार को दीपावली के उपलक्ष्य में बहजोई महाविद्यालय में रंगोली व दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने शानदार रंगोली बनाकर प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता की शुरूआत महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विपिन कुमार गुप्ता, सचिव अजय आयरन व प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। निर्णायक की भूमिका मुख्य अतिथि वर्षा वार्ष्णेय, मेघाली वार्ष्णेय व तन्वी वार्ष्णेय ने निभाई। रंगोली प्रतियोगिता में श्रेया वार्ष्णेय, निधि, अंशु व रश्मि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नेहा, प्रीति, पायल व जशोदा द्वितीय स्थान पर रहीं। अंबिका मौर्य, अदिति, खुशी व दिशा समेत मनीषा, प्रतिभा मिश्रा, मेघा व प्रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं दीप सज्जा प्रतियोगिता में अंशू ने प्रथम, श्रेया वार्ष्णेय व मधु ने द्वितीय व छवि वार्ष्णेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन डॉ. गीता ने किया। इस बीच संजय कुमार, गौरव वार्ष्णेय, पूजा शर्मा व प्रीती शर्मा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं रहे।
विज्ञापन
वहीं दीप सज्जा प्रतियोगिता में अंशू ने प्रथम, श्रेया वार्ष्णेय व मधु ने द्वितीय व छवि वार्ष्णेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन डॉ. गीता ने किया। इस बीच संजय कुमार, गौरव वार्ष्णेय, पूजा शर्मा व प्रीती शर्मा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं रहे।
विज्ञापन