फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl cheated of Rs 21 thousand through WhatsApp call

Sambhal News: व्हाट्सएप कॉल के जरिये युवती से 21 हजार रुपये की ठगी

Thu, 21 Mar 2024 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 21 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Girl cheated of Rs 21 thousand through WhatsApp call
बनियाठेर (संभल)। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से अफजलपुर निवासी सुनहरी से 21 हजार रुपये की ठगी कर ली। जालसाज ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए डरा-धमकाकर 21 हजार रुपये अकाउंट में डलवा लिए। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव अफजलपुर की सुनहरी के नंबर पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। युवक ने उसे अपनी बातों में फंसाकर 10 लाख रुपये का मैसेज किया। इसके बाद युवती को अलग-अलग नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। जालसाजों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। साथ ही युवती को डरा धमकाकर 21 हजार रुपये अपने बताए नंबर पर ट्रांसफर करा लिए। युवती को ठगी का एहसास उस समय हुआ जब वह जनसेवा केंद्र पर दाेबारा से 45000 रुपये डलवाने पहुंच गई। जनसेवा केंद्र संचालक प्रेम सिंह की सूझबूझ से ठगी की जानकारी हुई। जिसके बाद युवती थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी मोहित काजला ने बताया कि युवती ने तहरीर दी हैं। मामले की जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed