फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganpati Bappa Morya, next year you will come soon...

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya, next year you will come soon...
Ganpati Bappa Morya, next year you will come soon... - फोटो : CHANDAUSI
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... के साथ गणपति भगवान के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु अपने-अपने घरों से निकलकर बबराला के राजघाट गंगातट पहुंचे तो वहां का माहौल भक्तिमय हो गया। यहां विधिवत रूप से पूजा आदि के बाद गंगा में प्रतिमाओं को विसर्जित किया। इस दौरान लोगों ने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

राजघाट गंगातट पर अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार को आस्था का सैलाब देखने को मिला। जिले के चंदौसी, संभल, बहजोई समेत आसपास के नगर और ग्रामीण अंचलों से बैंडबाजे व डीजे की धुनों पर नाचते-गाते व रंग-गुलाल उड़ाते हजारों श्रद्धालु भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं के साथ राजघाट गंगातट पहुंचे। जहां गंगा किनारे कुंड में प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर स्नान कर साधु-संतों व पुजारियों को दान-दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। गंगाघाट समेत अनेकों स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया। बहुत से श्रद्धालुओं ने नरौरा और अनूपशहर गंगातट पर पहुंचकर गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित किया। राजघाट गंगातट पर प्रशासन के रोक के बाद भी गंगा में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दोपहर के समय प्रशासन को गंगा में प्रतिमाओं के विसर्जन करने की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को रोका। वहीं प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरी व्यवस्था की थी। सीओ संतोष कुमार, आलोक सिद्दू, इंस्पेक्टर वीपी सिंह, एसआई आकाश कुमार पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed