{"_id":"5e20b5828ebc3e4af66cd812","slug":"ganga-yatra-in-sambhal-gunnor-news-mbd3366018190","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 को जिले में पहुंचेगी गंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 को जिले में पहुंचेगी गंगा यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर/चंदौसी। बिजनौर से शुरू होने वाली गंगा यात्रा 29 जनवरी को जिले में पहुंचेगी। यह यात्रा के रूट में संभल जिले के करीब 38 गांव आएंगे। किसी में भी गंगा यात्रा ठहर भी सकती है। यही कारण है कि इन सभी गांवों में विभिन्न विभागों से खासकर स्वच्छता व जागरूकता को लेकर कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने गुरुवार को गंगा किनारे गांवों का निरीक्षण किया और गुन्नौर में अधिकारियों के साथ बैठक करके पांच दिन में अधूरे कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए।
गुरूवार को तहसील परिसर में जिला अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला के सभी अधिकारियों के साथ गंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की। कहा कि लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 29 जनवरी को गंगा यात्रा जिले में पहुंचेगी। यहां एक सभा भी हो सकती है। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ जिसे विभाग को कार्ययोजना के अनुसार जो कार्य दिया गया है, वह पांच दिनों के अंदर पूरा हो जाना चाहिए। इ
सके बाद जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, गुन्नौर विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, उप जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह यादव ने अन्य अधिकारियों के साथ गंगा किनारे गांव बिचपुरी सैलाब, दुबारी कला, गुन्नौर, कादराबाद, जैसे कुछ गांव का भ्रमण किया।
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा किनारे वाले गांव का विशेषकर साफ-सफाई का ध्यान एवं किसी प्रकार की शिकायत नहीं हो, अगर कोई शिकायत लंबित हो तो उसका यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए।