फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ganesh mela today in chandausi

आज चंदौसी में निकलेगी भव्य रथयात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
ganesh mela today in chandausi
चंदौसी। गणेश रथयात्राओं में शुमार चंदौसी की स्वचालित झांकियों की रथयात्रा सोमवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। इसकी पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं। इस बार यह रथयात्रा जल है तो कल है के साथ-साथ बिजली बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी।
विज्ञापन

मुंबई के बाद चंदौसी की गणेश रथयात्रा देश की दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा मानी जाती है। यह रथयात्रा हर साल नया संदेश देती है। सोमवार को दो बजे से रथयात्रा की शुरूआत श्रीगणेश मंदिर सीता रोड से होगी। गणेश यात्रा में 16 आकर्षक झांकियों के साथ कुल 37 रथ और बैंडबाजे, भांगड़ा जत्थे, संकीर्तन समूह शामिल होंगे। रथयात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से कराया जाना प्रस्तावित है। इसमें हवन सामग्री से बनाई गई सबसे बड़ी और मुख्य हनुमान जी की झांकी पर्यावरण की शुद्धता का संदेश देगी। भगवान गणपति बप्पा की झांकी बिजली बचत का संदेश देगी।
विज्ञापन

इसलिए इसे एलईडी बल्बों से बनाया गया है। इस झांकी में पचास हजार से अधिक छोटे-छोटे बल्बों का प्रयोग किया गया है। हनुमान जी की दूसरी झांकी को आइना (प्लेन मिरर) से बनाया गया है। जो व्यक्ति को खुद को पहचानने का संदेश देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रथयात्रा का मुख्य संदेश जल है तो कल है। इसी संदेश पर कई स्टीकर, पोस्टर लगाए गए हैं। हालांकि जल बचत पर कोई बड़ी झांकी तो तैयार नहीं हो सकी है। लेकिन गणेश मेले में इस पर गोष्ठी रखी गई है। इसके अलावा भी कई आकर्षक झांकियों को शामिल किया गया है। रथयात्रा की झांकियों को समाजसेवी, धर्मप्रेमी अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
बंद रहेगा शहर में ई-रिक्शा और बड़े वाहनों का प्रवेश
चंदौसी। रथयात्रा की सुरक्षा और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर रथयात्रा के दौरान बड़े वाहनों की शहर में इंट्री नहीं होगी। ई-रिक्शा शहर के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
जिला प्रशासन ने सुबह से ही सीता रोड पर ई-रिक्शों सहित सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा पुलिस ने शहर में चार अस्थायी चौकियां बनाई गई हैं, जो सीकरी गेट, खुर्जा गेट, कैथल गेट, पथरा रोड पर बनी इन चौकियों से वाहनों का प्रवेश शहर के अंदर रोक दिया जाएगा। ताकि रथयात्रा में किसी तरह का कोई व्यवधान न हो।

पांच कमजोर छज्जा व भवन स्वामियों को दिया नोटिस
चंदौसी। एसडीएम और सीओ ने शनिवार को रथयात्रा के रूट का निरीक्षण किया। उन्हें कैथल गेट के राजू, सुरेश, सुंदर लाल, घंटाघर के वेदप्रकाश, राम अवतार और ब्रह्म बाजार के सुरेशचंद्र के मकानों का छज्जा और मकानों का कुछ हिस्सा कमजोर दिखाई दिया। खास कर छज्जों पर दर्शक बैठ जाते हैं। ईओ राज कुमार ने बताया कि इन सभी भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। चयनित छज्जों पर लाल रंग का कपड़ा बांध दिया जाएगा। ताकि कोई इन छज्जों पर न बैठ सके। मकान मालिकों को भी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed