फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four more ancient wells found in Sambhal, will be brought back to their old form

Sambhal News: संभल में चार और प्राचीन कुएं मिले, पुराने स्वरूप में लाए जाएंगे

Tue, 17 Dec 2024 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 17 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Four more ancient wells found in Sambhal, will be brought back to their old form
संभल। सोमवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में चार प्राचीन कुएं और मिले हैं। लोगों ने अतिक्रमण कर कुओं का पाट दिया था। पालिका ने कुओं से अतिक्रमण हटवाकर संवारने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल खोदाई कराई जा रही है। ताकि कुओं को पुराने स्वरूप में लौटाया जा सके।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि सोमवार को एजेंटी तिराहा, खग्गू सराय के अलावा मोहल्ला कोर्टगर्वी और खग्गू सराय की मस्जिद में बंद कुएं मिले हैं। अभी तक खग्गू सराय, आलम सराय, कोटगर्वी, एजेंटी तिराहा, चमन सराय में मिले कुएं की खोदाई और सफाई कराई जा रही है। इन सभी को पालिका की ओर से संवारा जाएगा।
विज्ञापन

000
दो मस्जिद के कुएं भी कब्जामुक्त होंगे
कोटगर्वी की एक रात वाली मस्जिद और खग्गू सराय स्थित नियारियों वाली मस्जिद में दो कुएं बंद मिले हैं। इन कुएं को भी कब्जामुक्त कराया जाएगा। ईओ ने बताया कि जो भी कुएं बंद हो गए हैं या कब्जा कर बंद कर दिए गए हैं सभी को मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिससे इन कुएं को पुराने स्वरूप में लौटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
जाल से कवर किए जाएंगे कुएं, गेट भी लगेगा
ईओ का कहना है कि कुएं जो कब्जा मुक्त कराए जा रहे हैं यह सभी पालिका की संपत्ति हैं। इन कुएं की सफाई कराई जाएगी। खुदाई भी कराई जा रही है। ईओ ने बताया कि कुएं को कवर कराया जाएगा। जाल लगाया जाएगा। गेट भी लगाएंगे। पुराने स्वरूप में लाया जाएगा। इसी क्रम में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed