{"_id":"616095f28ebc3e623c587775","slug":"fight-between-two-sides-after-an-argument-over-stamping-sambhal-news-mbd405504787","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहर लगाने को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहर लगाने को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गरवारा गांव में शुक्रवार को ग्राम प्रधान के यहां पैड पर मुहर लगवाने गए युवक से कहासुनी के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि प्रधान पक्ष ने युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद विवाद बढ़ गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष से रामपाल, सोनू, छोटे और नेपाल घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया।
असमोली थाना क्षेत्र के गरवारा निवासी लखपत की पुत्री कविता अपने मामा ऋषि पाल को लेकर गांव में ही आरिफ प्रधान के घर आधार कार्ड के कागज पर मुहर लगवाने गई थी। आरोप है कि प्रधान ने मुहर लगाने में आनाकानी की तो कविता ने विरोध किया। यहां पर मौजूद आरिफ प्रधान के रिश्तेदार ने कविता के साथ अभद्रता की। एक थप्पड़ मार दिया। शिकायत करने परिजन पहुंच तो दबंगई दिखाई गई। इसके बाद विवाद बढ़ गया। थोड़ी ही देर में लाठी-डंडे चले। एक दूसरे में खूब मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से अबरार, आरिफ घायल हुए जबकि दूसरे पक्ष से नेपाल व उसके दो बेटे पिंटू व सोनू तथा रामपाल व छोटे घायल हो गए। नेपाल की हालत गंभीर है। उन्हें मुरादाबाद रेफर किया गया है। असमोली थाने के इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट के मामले में ग्राम प्रधान आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।