{"_id":"69178cacd40e77fdd00f7b01","slug":"fever-diarrhea-and-cough-gripping-children-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-129037-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बच्चों को जकड़ रहा बुखार, डायरिया और खांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बच्चों को जकड़ रहा बुखार, डायरिया और खांसी
Sat, 15 Nov 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
संभल। सर्दी का मौसम शुरू होने पर बच्चों को बुखार, डायरिया और खांसी जकड़ रहा है। जिला अस्पताल में डॉक्टर रोजाना करीब 100 बच्चों की ओपीडी कर रहे हैं। इनमें दर्जनों बच्चे डायरिया से पीड़ित पहुंच रहे हैं। डॉक्टर अभिभावकों को भी बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
सर्दी के मौसम में जरा सी लापरवाही के कारण बच्चे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ठंड लगने पर बच्चों को बुखार, खांसी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, उन्हें डायरिया भी चपेट में ले रहा है। बच्चों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। इसकी वजह यह है कि सांस की नली सिकुड़ जाती है। जिला अस्पताल में तैनात डॉ.रामलाल यादव ने शुक्रवार को भी बच्चों को देखकर उनका इलाज शुरू किया।
डॉ. रामलाल यादव कहते हैं कि वह हर एक दिन करीब 100 बच्चों की ओपीडी कर लेते हैं। इनमें करीब एक दर्जन बच्चे डायरिया से पीड़ित होते हैं और अन्य बच्चों को खांसी, बुखार की शिकायत है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में बच्चों को सर्दी से बचाया जाए। बच्चों को अधिक क्राउडिंग में न लेकर जाएं। बच्चे किसी खाद्य पदार्थ का सेवन करें तो उससे पहले हाथ जरूर धो लिए जाएं। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन बातों को ध्यान में रखकर बच्चों को बीमारियों से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
0000000
ओपीडी में इलाज को पहुंचे 620 नए मरीज
संभल। शुक्रवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में पंजीकरण कक्ष, डॉक्टरों के कक्ष से लेकर दवा वितरण काउंटर पर मरीज नजर आए। डॉक्टरों ने मरीजों को देखकर इलाज शुरू किया। आंकड़े के मुताबिक 620 नए मरीज इलाज के लिए पहुंचे। संवाद