{"_id":"65b1994167c5df212c0da3c4","slug":"father-son-killed-in-pickup-car-collision-on-highway-three-including-wife-injured-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-106775-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईवे पर पिकअप-कार की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, पत्नी समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईवे पर पिकअप-कार की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, पत्नी समेत तीन घायल
Thu, 25 Jan 2024 04:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मुरादाबाद-चंदौसी मार्ग पर बनियाठेर थाने के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप और कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार जिला फर्रुखाबाद के जरारी गांव निवासी जुल्फिकार (55) और उनके बेटे बासित (32) की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी राबिया (52), कार चालक खुशनूर (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। वहीं पिकअप चालक प्रेमपाल (30) को भी चोट आई है।
जिला फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के जरारी गांव निवासी जुल्फिकार बुधवार को आर्टिगा कार से पत्नी राबिया को दवाई दिलाने के लिए मुरादाबाद के कुंदरकी में हकीम के पास जा रहे थे। उनका बेटा बासित भी साथ था। जो चालक खुशनूर के बराबर वाली सीट पर बैठा था। शाम करीब साढ़े चार बजे मुरादाबाद-चंदौसी रोड पर बनियाठेर थाने के पास पहुंचने पर मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और सभी घायल फंस गए। हादसे के बाद पहुंची पुलिस और घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने कार के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सभी को उपचार के लिए चंदौसी सीएचसी भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने बासित को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार शुरू किया कर दिया। इसी दौरान जुल्फिकार ने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी राबिया और चालक खुशनूर की हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। जबकि पिकअप चालक प्रेमपाल का चंदौसी में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी देर रात चंदौस पहुंच गए हैं।