{"_id":"64861cc66de6f41ebd0919a4","slug":"father-of-three-children-seduced-mother-of-eight-children-sambhal-news-c-15-1-171202-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तीन बच्चों का पिता आठ बच्चों की मां को बहला फुसलाकर ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तीन बच्चों का पिता आठ बच्चों की मां को बहला फुसलाकर ले गया
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ बच्चों की मां पति के दोस्त अपने प्रेमी के साथ चली गई। महिला के पति ने प्रेमी के खिलाफ महिला को बहला फुसलाकर कर ले जाने की तहरीर थाने में दी है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक का निकाह वर्ष 2004 में डिडौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुआ था। निकाह के बाद उनके आठ बच्चे हैं। बताया गया है कि छह बेटियां और दो बेटे हैं। व्यक्ति राज मिस्त्री का काम करके इनका पालन पोषण करता है। बताते हैं कि राजमिस्त्री को मजदूर की जरूरत होती थी, जिस पर वह गांव के ही निवासी युवक को बुलाकर ले जाता था। इसी दौरान राजमिस्त्री की पत्नी और मजदूर के बीच प्रेम संबंध हो गए। घर आना जाना हो गया। जिसके बाद एक दूसरे से मिलने लगे और मौका पाकर घर से चले गए।
महिला के पति और उसके बच्चों ने पहले तो रिश्तेदारों और गांव में ही महिला को तलाश किया लेकिन महिला के कहीं नहीं मिलने पर पता चला कि वह गांव निवासी पति के दोस्त के साथ चली गई है। जिस व्यक्ति के साथ महिला गई है, वह भी तीन बच्चों का पिता है। अपने अपने बच्चों को छोड़कर गए इस प्रेमी जोड़े की चर्चा गांव में हर व्यक्ति कर रहा है।