फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fate of 42 candidates imprisoned in EVM, decision will be taken on March 10

42 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद, दस मार्च को होगा फैसला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fate of 42 candidates imprisoned in EVM, decision will be taken on March 10
चंदौसी/बहजोई। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। 42 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। देर रात बहजोई में बबराला रोड स्थित वेयर हाउस में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन जमा कराई गईं। दस मार्च को मतगणना के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन

सोमवार को जिले की सभी सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुआ। निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदान के लिए एक घंटा अधिक समय बढ़ाया था। मतदान की समाप्ति के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम, वीवीपैट सहित अन्य दस्तावेज को सील करने में जुट गए। बूथों से पोलिंग पार्टियां वाहनों से बहजोई में बबराला रोड पर स्थित वेयर हाउस पहुंचीं। वहां अपने दस्तावेज सील कर अपने-अपने विधानसभा के बने काउंटरों पर ईवीएम जमा कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों के वाहनों के लिए प्रशासन ने बहजोई में हाईवे पर सोमवार को शाम पांच बजे से रात दस बजे तक रूट डायवर्ट रखा। इस दौरान पोलिंग पार्टियों के वाहनों का हाईवे पर जमावड़ा लगा रहा। डीएम संजीव रंजन, एसपी चक्रेश मिश्र, आब्जर्बर ने भी वेयर हाउस का निरीक्षण किया। अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed