फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers will be able to sell their paddy at any purchasing center in the district

जनपद में किसी भी क्रय केंद्र पर किसान बेच सकेंगे अपना धान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to sell their paddy at any purchasing center in the district
जिले में किसान अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी क्रय केंद्र पर अपना धान बेच सकेंगे। किसानों की सुविधा और धान खरीद बढ़ाने को शासन ने यह सुविधा दी है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में किसान अपना धान लेकर सरकारी केंद्रों पर पहुंचे। हालांकि जनपद में एक अक्तूबर से धान क्रय केंद्र खुल गए हैं, पर सरकारी केंद्रों पर अभी तक तौल की शुरुआत नहीं हुई है। यदि किसान के नजदीक पड़ोसी जिले का क्रय केंद्र है, तो वह वहां भी धान की बिक्री कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में करीब 40 हजार हेक्टेयर में धान की फसल की थी। सरकारी खरीद के लिए जिले में 40 क्रय क्रेंद्र खोले गए हैं और एक अक्तूबर से धान खरीदने की तैयारी पूरी है। 17 दिन हो गए हैं, पर अभी तक सरकारी केंद्रों पर धान की खरीदारी शुरू नहीं हुई है। शासन ने अब किसानों को किसी को भी केंद्र पर धान बेचने की सुविधा दी है, ताकि किसानों को असुविधा न हो। धान बिक्री के लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ही धान क्रय केंद्र की सूचना भी दर्ज करनी थी तथा उसी पर धान बेचा जाता था। अब किसानों को यदि बगल के जिले के क्रय केंद्र पर धान बेचने में सुविधा है, तो वह वहां भी धान की बिक्री कर सकते हैं।
विज्ञापन

एक ही केंद्र पर बेचना होगा धान
खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसान जिस केंद्र पर धान बेचेंगे, बाद में बचा हुआ धान भी उसी क्रय केंद्र पर बेचना होगा। इससे मूल्य भुगतान में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इस बार नहीं मिला धान खरीद का लक्ष्य
जिले में इस बार धान खरीद का लक्ष्य नहीं मिला है। वर्ष 2021 में संभल जनपद में 1.10 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष करीब 90 हजार मीट्रिक टन की खरीद हो पाई थी। लक्ष्य से कम धान खरीदा गया था।
वर्ष लक्ष्य खरीद
2020 74000 89000
2021 110000 90000
2022 - शून्य
नोट: धान खरीद व लक्ष्य मीट्रिक टन में हैं। इस वर्ष अभी तक धान खरीद का लक्ष्य नहीं मिला है।
धान के कम उत्पादन का अनुमान
संभल जनपद में धान का औसत उत्पादन 28 क्विंटल से 30 क्विंटल प्रति हेक्टेअर तक माना जाता है। इस बार 40 हजार हेक्टेअर में धान की फसल थी। करीब 1.20 मीट्रिक टन धान के उत्पादन का अनुमान हैं। पर इस बार बरसात में कम बारिश और कटाई के समय हवा के साथ अधिक बारिश से भी धान की फसल को नुकसान हुआ हैं। ऐसे में उत्पादन भी घटने के आसार हैं। इसका असर सरकारी धान खरीद पर दिखाई देगा।

जिले में 40 केंद्रों पर धान क्रय की सुविधा हैं। किसान किसी भी क्रय केंद्र पर धान की बिक्री कर सकेंगे। पर जिस केंद्र पर एक बार धान बेचेंगे, बाद में बचा हुआ धान उसी क्रय केंद्र पर बेचना होगा। अभी धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई और न ही धान खरीद का लक्ष्य मिला है।-विजेयता सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed