{"_id":"5f53e3bc8ebc3e81b65b36b5","slug":"farmers-protest-for-compensation-in-sambhal-chandausi-news-mbd361635243","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह गांवों को किसानों को नहीं मिला आलू की फसल का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह गांवों को किसानों को नहीं मिला आलू की फसल का मुआवजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर सभी आलू किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। शिकायती पत्र में कहा कि तहसील क्षेत्र के छह गांवों में से एक भी आलू किसान को ओलावृष्टि में नष्ट हुई फसल का मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने मुआवजा मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
शिकायती पत्र में कहा कि दिसंबर 2019 में बारिश और ओलावृष्टि से आलू की फसल नष्ट हो गई थी। शासन ने संभल तहसील के किसानों को 12 करोड़ रुपये की मुआवजा धनराशि दी है। शिकायती पत्र में बताया कि संभल तहसील के गांव रायपुर, बेनीपुर, चोरपुर, पैतिया, रसूलपुर घसरा, कुतुबपुर मतली आदि गांवों में 80 प्रतिशत क्षेत्र में आलू की फसल थी। बारिश और ओलावृष्टि पर पूरी फसल नष्ट हो गई। पर शासन से जारी मुआवजा सूची में इन गांवों से एक भी किसान का नाम शामिल नहीं है।
उन्होंने मुआवजा दिलाने तक संघर्ष करने का एलान किया है। साथ ही अन्य गांवों में छूटे किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर मंडलीय महासचिव संजीव गांधी, नगर अध्यक्ष अनीस अहमद, राकेश कुमार, जबर सिंह, इंद्रपाल सिंह, अर्जुन सिंह, अनीस अहमद, नितिन, मुकेश, विनीत, विपिन यादव, जगत सिंह विकास सिंह आदि रहे।