फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmer try to suicide in samadhan diwas

समाधान दिवस में डीएम के सामने की जहर खाने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
farmer try to suicide in samadhan diwas
चंदौसी(संभल)। गुन्नौर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान ने जिलाधिकारी के सामने ही जहर खाने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर खड़े पुलिस कर्मियों ने किसी तरह किसान को रोका। जिलाधिकारी ने किसान की समस्या सुनी और समस्या का निस्तारण कराने का आदेश किया। इसके बाद किसान संतुष्ट हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को गुन्नौर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। दोपहर एक बजे रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी धर्म सिंह पुत्र रामपाल सिंह अपनी समस्या के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचा। इसी दौरान किसान ने कहा कि उसकी समस्या नहीं सुनी जा रही है। तहसील से लेकर शासन स्तर तक गुहार लगा चुका है लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है
विज्ञापन

किसान ने कहा कि वह दर-दर भटक रहा है और वह अब आत्महत्या कर लेगा। किसान ने अपनी जेब से कीटनाशक निकाला और खाने का प्रयास किया। नजदीक में खड़े पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन किसान को किसी तरह कीटनाशक खाने से रोका। इससे संपूर्ण समाधान दिवस में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने किसान से समस्या पूछी। किसान ने बताया कि उसकी 12 बीघा जमीन पर गांव दीपपुर के एक ग्रामीण ने तीन सालों से अवैध कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत तहसील स्तर से लेकर शासन स्तर तक कर चुका है पर अब तक उसकी जमीन पर अधिकारी कब्जा नहीं दिला सके। बताया कि वह गरीब मजदूर है। खेती किसानी और मजदूरी कर ही परिवार का पालन कर रहा है। ऐसे में कहीं नहीं सुनी जा रही है। जिलाधिकारी ने समस्या का निस्तारण करने के लिए उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed