{"_id":"673fb024e7186e01c5058cd4","slug":"farmer-riding-e-rickshaw-dies-due-to-tractor-trolley-collision-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-116692-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ई-रिक्शा सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ई-रिक्शा सवार किसान की मौत
Fri, 22 Nov 2024 03:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। इस्लामनगर-बहजोई मार्ग पर गांव यूसुफपुर के पास बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार गांव मैथरा आलपुर निवासी किसान महिपाल (40) की मौत हो गई।
मृतक के भतीजे प्रह्लाद ने बताया कि उसके चाचा बहजोई-इस्लामनगर मार्ग स्थित यूसुफपुर के पास बेटे के साथ रहते हैं। बताया बृहस्पतिवार की शाम करीब 3:45 बजे उसके चाचा ई-रिक्शा में बैठकर बहजोई आ रहे थे। इसी दौरान गांव यूसुफपुर से निकलते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।