फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmer protest for urea compost in sambhal

खाद न मिलने पर किसानों ने लगाया जाम, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
farmer protest for urea compost in sambhal
पवांसा में संभल-बहजोई मार्ग पर जाम लगाकर सहकारिता समिति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : SAMBHAL
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा में सहकारिता समिति पर यूरिया खाद न मिलने को लेकर किसानों में आक्रोश पनप गया। कर्मचारी समिति पर नहीं पहुंचे तो किसानों ने संभल-बहजोई मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। किसानों ने समिति पर यूरिया खाद वितरण नहीं करने का आरोप लगाया। यूरिया खाद की किल्लत को लेकर किसान परेशान हैं। फसलों के लिए यूरिया खाद की आवश्यकता है और खाद मुश्किल से मिल रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में पवांसा गांव स्थित सहकारी समिति पर गुरुवार की सुबह 7.30 बजे से यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ लग गई। समिति खुलने का समय सुबह 9 बजे का है। नौ बजे तक सहकारिता समिति की सचिव नहीं पहुंची। इसके बाद भी किसानों ने एक घंटे इंतजार किया। दस बजने के बाद किसान आक्रोशित हो गए। काफी संख्या में एकत्र हुए किसानों ने संभल-बहजोई मार्ग पर जाम लगा दिया और जिम्मेदारों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जाम लगने की सूचना पुलिस को हुई तो पवांसा चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाने का प्रयास किया। साथ ही सहकारिता समिति की सचिव से वार्ता की। खाद वितरण का आश्वासन दिया तो जाम को खोला जा सका। यह जाम करीब 45 मिनट तक लगा रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि फसलों को इस समय यूरिया खाद की आवश्यकता है। समिति के जिम्मेदार मनमानी दिखाते हुए समय पर नहीं आ रहे। सुबह से इंतजार कर रहे किसानों की सुनवाई नहीं हुई। इसलिए मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। हंगामा खत्म होने के बाद किसानों को यूरिया खाद का वितरण किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed