{"_id":"68aa0b7d86242699ce052634","slug":"enthusiasm-among-students-and-teachers-to-become-members-of-the-student-council-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-126186-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुलिस के मददगार बने सीसीटीवी कैमरे, दो मामलों में पकड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुलिस के मददगार बने सीसीटीवी कैमरे, दो मामलों में पकड़े चोर
विज्ञापन
संभल। शहर में सुरक्षा एवं निगरानी की दृष्टि से लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए मददगार बन रहे हैं। अब तक पुलिस चोरी के दो मामलों में बाइक और साइकिल बरामद करते हुए चोरों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं कैमरों के जरिए हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। कोतवाली और नखासा थाना क्षेत्र में 224 सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रोजेक्ट दो करोड़ रुपये का है। साइबर सॉल्यूशन फर्म ने कोतवाली क्षेत्र में 146 सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य पूरा कर लिया है और इन कैमरों को सत्यव्रत पुलिस चौकी में बने कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। जिस मंशा से कैमरे लगवाए गए हैं, वह पूरी होती दिखाई दे रही है। न सिर्फ हर एक गतिविधि पर पुलिस प्रशासन की नजर है बल्कि चोरी के मामलों को लेकर भी कैमरों के जरिये जांच करने पर पुलिस को सफलता मिल रही है।
कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे चोरी के दो मामलों का खुलासा किया जा चुका है, जिनके लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली गई। मोहल्ला कोट पूर्वी में प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर से बाइक और यशोदा चौराहा के पास स्थित एक होटल से साइकिल चोरी हुई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखकर बाइक और साइकिल बरामद करते हुए चोरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। बहरहाल, बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगने पर आमजन भी सुरक्षा का माहौल महसूस कर रहा है।
000000
नखासा क्षेत्र में लगेंगे 78 कैमरे, लगवाई गई रैक
साइबर सॉल्यूशन फर्म ने अब नखासा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर ली गई। फर्म के हर्षित शर्मा ने बताया कि नखासा क्षेत्र में 78 कैमरे लगाए जाने हैं। इसके लिए 17 प्वाइंटों पर रैक लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। अब नगर पालिका द्वारा बिजली व्यवस्था कराने का इंतजार है। जैसे ही बिजली मुहैया कराई जाएगी, वैसे ही कैमरे लगाने का काम शुरू करा दिया जाएगा।