फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Employment servants staged a sit-in protest after not receiving their honorarium for four months

Sambhal News: चार माह का मानदेय न मिलने पर रोजगार सेवकों ने दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Employment servants staged a sit-in protest after not receiving their honorarium for four months
जुनावई। चार माह से मानदेय न मिलने और कंप्यूटर ऑपरेटर कम समय आने की समस्याओं को लेकर रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर समस्या समाधान की मांग की। ब्लाक क्षेत्र की 72 ग्राम पंचायतों पर 48 रोजगार सेवक तैनात हैं। जबकि इन रोजगार सेवकों का मार्च 2025 से मानदेय खाते में न पहुंचने के कारण यह लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। वहीं ब्लाक मुख्यालय पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अमित कुमार को ब्लाक मुख्यालय पर कभी कभार आने से रोजगार सेवक ग्राम पंचायत में कार्य की डाटा एंट्री कराने के लिए परेशान रहते हैं। इन्हीं शिकायतों को लेकर रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर बीडीओ अखिलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ ने बताया रोजगार सेवकों की मांगें जायज हैं। इस संबंध में डीसी मनरेगा अधिकारी राम आशीष से बात करने पर उन्होंने बताया है कि मनरेगा का पैसा आने पर रोजगार सेवकों का मानदेय जल्द ही डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के दौरान ब्लाक अध्यक्ष ओमकार सिंह, राजवीर सिंह, भुवनेश, श्रीपाल, उमेश कुमार, दीपेश कुमार, प्रमोद कुमार, ओमपाल सिंह, नीरज कुमार सहित अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed