फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electricity employees raised their voice against privatization

Sambhal News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees raised their voice against privatization
चंदौसी। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों के दूसरे चरण का आंदोलन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर बिजली कर्मचारियों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इंजीनियर ऑफ कांट्रेक्ट ने झूठा शपथपत्र देने के मामले में ग्रांट थॉर्टन का नियुक्ति आदेश रद्द करने की सिफारिश की थी। इसे न मान कर अब अवैध ढंग से नियुक्त किए गए ट्रांजेक्शन कंसलटेंट ग्रांट थॉर्टन को क्लीन चिट देकर निजीकरण की प्रक्रिया तेज की जा रही है। संघर्ष समिति ने कहा कि इस घटना से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रबंधन की निजी घरानों से मिलीभगत है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने विद्युत वितरण निगमों में घाटे के भ्रामक आंकड़ों देकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का निर्णय लिया है। जिससे उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मियों में भारी रोष व्याप्त है। कहा कि उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मी पिछले छह माह से लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने आज तक एक बार भी उनसे वार्ता नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मियों का उत्पीड़न करने की कोशिश की गई तो देश के तमाम 27 लाख बिजली कर्मी सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान आशीष कटारिया, रामकुंवर, आलोक कुमार, अजय कुमार, रोहित वरुण, के के सोनकर मोहित शर्मा, सचिन माथुर, राजेश कुमार, विनीत सिंह, हरीश, शिशुपाल, हरिओम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed