फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electricity department handed over a bill of 23 thousand to the woman without connection

बिना कनेक्शन ही बिजली विभाग ने महिला को थमा दिया 23 हजार का बिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity department handed over a bill of 23 thousand to the woman without connection
संभल। बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिस महिला ने दो वर्ष पूर्व घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदन किया था उनको कनेक्शन नहीं मिला। आवेदन के दो वर्ष बाद 23 हजार रुपये का बिल विभाग ने भेज दिया। यह लापरवाही बबराला डिवीजन की सामने आई है।
विज्ञापन

बबराला डिवीजन के गांव सिंघौला दौलत सिंह निवासी शशि पत्नी गौरी शंकर का कहना है कि प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत 2019 में कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। आवेदन के बाद मीटर नहीं लगा और न यह जानकारी मिली कि उनका कनेक्शन हो गया है। अब 23 हजार रुपये का बिल बिजली विभाग की ओर से भेजा गया है। जानकारी की तो बताया जा रहा है कि उनका कनेक्शन है जबकि उनके घर मीटर तक नहीं लगा है और उनके घर बिजली का इस्तेमाल तक नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि वह समाधान के लिए चार दिन से बिजली विभाग के चक्कर लगा रहीं हैं लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी समाधान नहीं कर पाए हैं। इसी क्रम में महिला ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समाधान कराए जाने की मांग की है। उपखंड अधिकारी देहात विवेक कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। महिला की शिकायत की जांच कराई जाएगी और उसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed