फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   electricity block of 5 village due to shutdown of electricity house

बिजलीघर बंद कर गए कर्मी, पांच गांवों की बिजली ठप

Tue, 22 May 2018 01:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Tue, 22 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
electricity block of 5 village due to shutdown of electricity house
light shimla
ग्रामीणों के आक्रोश और आंदोलन की वजह से संभल जिले के भवालपुर बासली स्थित विद्युत सब स्टेशन की व्यवस्था रविवार को दोपहर फेल हो गई। हद तो तब हुई जब सोमवार को सुबह सात बजे कर्मचारी सब स्टेशन पर ताला डालकर चले गए। पुलिस की मदद से देर शाम दोबारा बिजली व्यवस्था बहाल की गई है।    
विज्ञापन


   
मामला एक लाइनमैन हरप्रसाद की मौत से जुड़ा हुआ है। शट डाउन के दौरान अचानक बिजली लाइन में करेंट आने की वजह 16 मई को हर प्रसाद की मौत हो गई थी। बिजली विभाग ने हरप्रसाद को अपना कर्मचारी मानने से इनकार कर दिया था। जबकि हर प्रसाद कई वर्षों से लाइन ठीक करने के काम में लगे रहे हैं।
विज्ञापन



उनका परिवार भी सब स्टेशन परिसर में ही रहता है।  बिजली विभाग ने हर प्रसाद को जब अपना कर्मचारी नहीं माना तो आक्रोश फैल गया। लोगों ने हर प्रसाद के परिवार के प्रति हमदर्दी जाहिर की और रविवार को जेई का घेराव किया। आंदोलन और हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के तेवर तीखे थे और वह उग्र आंदोलन की चेतावनी दे गए गए थे। इसलिए कर्मचारी डरे हुए थे और आशंकित थे। इसी के चलते  सोमवार को सुबह कर्मचारी सब स्टेशन छोड़कर चले गए।



अमरोहा से अधिशासी अभियंता ने बताया कि हर प्रसाद हमारा कर्मचारी नहीं है। उसका बेटा संविदा कर्मचारी है। सब स्टेशन से 16 मई को शट डाउन नहीं लिया गया था। इसलिए हरप्रसाद को मुआवजा देना संभव नहीं है। लेकिन सोमवार को देर शाम बिजली व्यवस्था को सुचारू करा दिया गया है।           
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed