{"_id":"64c56ac71b0085ee1d08a9b6","slug":"during-the-procession-of-muharram-the-citys-electricity-was-cut-people-were-troubled-by-the-heat-all-day-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-1200-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मोहर्रम का जुलूस निकलने के दौरान शहर की बिजली काटी, सारा दिन गर्मी से परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मोहर्रम का जुलूस निकलने के दौरान शहर की बिजली काटी, सारा दिन गर्मी से परेशान हुए लोग
विज्ञापन
संभल। मोहर्रम का जुलूस निकाले जाने के चलते शनिवार को शहर की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। सुबह छह बजे से ही शहर की सभी लाइन को बंद कर दिया गया था। दोपहर बाद ताजिए निकाले गए।
इसके बाद लाइन जोड़ने का काम शुरू किया लेकिन देर रात में जाकर बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। सारा दिन लोग गर्मी से बिलबिला गए। लोगों के सामने पानी की किल्लत हो गई। बिजली विभाग ने रात आठ बजे तक आपूर्ति सुचारू किए जाने का दावा किया था लेकिन बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। दिन में हुई मामूली बारिश के बाद उमसभरी गर्मी हो गई। जिससे लोग बेहाल नजर आए।
एसडीओ शहर यशपाल सिंह ने बताया कि बिजली सुचारू करने के लिए समय ज्यादा लगा है। ताजियों के लिए लाइन को उतारा गया था। बाद में जोड़ने में समय लगा। इसलिए बिजली आपूर्ति बाधित रही।