फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to the dispute, the woman started fire by pouring kerosene

विवाद के चलते महिला ने कैरोसीन डालकर लगाई आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Due to the dispute, the woman started fire by pouring kerosene
घरेलू विवाद के चलते महिला ने कैरोसीन डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। चीखने की आवाज आने पर पहुंचे परिजनों ने आग को बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बसला निवासी शेर सिंह किसान है। शनिवार की दोपहर दो बजे करीब शेर सिंह का बड़ा भाई पप्पू उसकी बाइक लेने आया था। शेर सिंह की पत्नी रजनी ने बाइक न देने की बात कही। लेकिन शेर सिंह ने अपने भाई को बाइक दे दी। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। जिसके बाद रजनी कमरे में गई और कैरोसीन डालकर खुद को आग लगा ली। जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई। चीख पुकार की आवाज होने पर शेर सिंह कमरे में पहुंचे तो उन्होंने आग बुझाई और महिला को सौंधन के निजी अस्पताल ले गए। लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने महिला को संभल के निजी अस्पताल भेज दिया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में थाने के इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह राठी का कहना है कि घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed