{"_id":"6981034c8fa5bbcac3053e32","slug":"dog-catching-drive-begins-in-city-officers-forget-riyas-death-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-131829-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शहर में कुत्ते पकड़ने का अभियान शुरू, रिया की मौत भूले अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शहर में कुत्ते पकड़ने का अभियान शुरू, रिया की मौत भूले अफसर
विज्ञापन
संभल। गांव पौटा की नौ साल की रिया की कुत्तों के हमले में जान जाने के 21 दिन बाद भी अफसरों की नींद नहीं टूटी है। पौटा गांव में आज तक कुत्ते पकड़ने का अभियान नहीं चलाया गया है। हालांकि, शहर में सोमवार से यह अभियान शुरू कर दिया गया। पहले दिन मोहल्ला बेगम सराय से 26 कुत्ते पकड़े गए।
वैसे तो शहर के कई मोहल्लों में कुत्तों का आतंक है लेकिन पिछले सप्ताह बुधवार के बाद से ज्यादा दहशत का माहौल बना। बुधवार को रात में मोहल्ला रायसत्ती, नखासा, कटरा मूसा खां, डेरा सराय आदि में पागल कुत्ते ने राह चलते 20 से अधिक लोगों को काट लिया था। अब नगर पालिका ने कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू करा दिया है।
सोमवार को दोपहर में नगर पालिका की टीम मोहल्ला बेगम सराय पहुंची। करीब दर्जनभर कर्मचारियों ने बिस्किट खिलाकर जाल के जरिए कुत्तों को पकड़ा। ईओ नगर पालिका डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि पहले दिन 26 कुत्तों को पकड़ा गया है। सभी कुत्तों का बधियाकरण कराया जाना है। उन्होंने कहा कि शहर में कुत्तों को पकड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा।