फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM-SP heard 63 complaints, resolved four

डीएम-एसपी ने सुनीं 63 शिकायतें, चार का कराया निस्तारण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
DM-SP heard 63 complaints, resolved four
संभल की नई तहसील स्थित सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम मनीष बंसल व - फोटो : SAMBHAL
नई तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम, एसपी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शिकायतें सुनीं। इस दौरान राजस्व और पुलिस की शिकायतों की संख्या अधिक रही। राजस्व की चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को संभल की नई तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम मनीष बंसल और एसपी चक्रेश मिश्र ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शिकायतें सुनीं। इस दौरान सर्वाधिक 35 शिकायतें राजस्व की आईं। वहीं, पुलिस की नौ, विकास की चार, राशन की एक, समाज कल्याण की तीन और अन्य तीन शिकायतें आईं। इस दौरान कुल 63 शिकायतें आईं। इनमें से राजस्व की चार शिकायतों का मौके पर अधिकारियों ने निस्तारण करा दिया जबकि बाकी शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधितों को भेज दिया गया। इस दौरान एसडीएम विनय कुुमार मिश्र, सीओ जितेंद्र कुमार, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, नायब तहसीलदार भारत प्रताप सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed