फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dividers will be helpful in dealing with traffic jam at Chandausi intersection

Sambhal News: उर्स पर बिना अनुमति मेला लगाने की तैयारी, पुलिस ने रुकवाई कवायद

Sat, 07 Dec 2024 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 07 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Dividers will be helpful in dealing with traffic jam at Chandausi intersection
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

गांव जनेटा में उर्स के उपलक्ष्य में लगने वाले मेले पर आपत्ति के बाद प्रशासन ने रोक लगा दी है। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने मेले में लग रही दुकानों को हटवा दिया। वहीं, बिना अनुमति के मेला आयोजित करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के जनेटा दरगाह शरीफ पर हर साल उर्स मेले का आयोजन होता है। इस बार भी आठ दिसंबर से मेला लगना प्रस्तावित है। चार दिवसीय मेले में स्थानीय जनपद के अलावा दूसरे शहरों के दुकानदार भी आते हैं। बड़े-बड़े झूले भी लगाए जाते हैं। कई कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। इस बार भी मेले की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

दुकानें और झूले भी लगने लगे हैं। इसी बीच गांव के ही मोहम्मद जावेद ने उर्स मेले के आयोजन पर आपत्ति लगा दी। डीएम को शिकायतीपत्र देकर जावेद ने कहा कि जनेटा दरगाह शरीफ पर बिना प्रशासन की अनुमति के उर्स मेला आयोजित होता है। इससे होने वाली कमाई का आयोजक स्वयं में ही बांट लेते हैं। जबकि, मेले की व्यवस्था को बनाने में प्रशासन का सहयोग होता है। जावेद मोहम्मद ने जिले के संवेदनशील हालात हवाला देते हुए उर्स मेले से माहौल बिगड़ने की आशंका जताई। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने मेले की तैयारियों को रुकवा दिया। दुकानें व झूले हटवा दिए हैं। वहीं, आयोजकों को बिना अनुमति के मेले का आयोजन न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बिना अनुमति के किसी भी धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रम पर रोक है। जनेटा में बिना अनुमति के उर्स मेला लगाने की तैयारी चल रही थी। इसीलिए मेला रुकवाया गया है। आयोजकों से अनुमति लेने को बोला है। -संतोष कुमार, सीओ


- दरगाह पर काफी समय से शांतिपूर्ण उर्स मेला का आयोजन होता है। बड़ी संख्या में आसपास के लोग मेले में पहुंचते हैं, लेकिन कुछ लोग मेले पर बेवजह रोक लगवाना चाहते हैं। हम मेले के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति के लिए आवेदन करेंगे। -शाहिद मियां, मुतवल्ली जनेटा दरगाह शरीफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article