{"_id":"6835f6edcf76be0f780720b1","slug":"divider-railings-are-broken-at-many-places-on-the-highway-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-123041-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईवे के जगह-जगह टूटी पड़ीं डिवाइडर की रेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईवे के जगह-जगह टूटी पड़ीं डिवाइडर की रेलिंग
Tue, 27 May 2025 11:01 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 27 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
बहजोई। करीब साल भर से अधिक समय से मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बने डिवाइडर की लोहे की रेलिंग करीब दस से अधिक अलग-अलग स्थानों पर टूटी है। इससे गोवंश समेत अन्य पशु अचानक से हाईवे की एक लेन से दूसरी पर आ धमकते हैं और वाहन सवारों को हादसे का खतरा बना रहता है। यह हाल तब है जबकि जिले के प्रशासन व पुलिस समेत दूसरे विभागों के आला अधिकारियों की इसी हाईवे बन बने डिवाइडर की रेलिंग के निकट से होकर आवाजाही रहती है। बावजूद इसके इस लोहे की टूटी रेलिंग को ठीक कराने के लिए किसी भी स्तर से कोई जहमत नहीं उठाई गई है।
नगर में हाईवे पर चंदौसी की ओर गांव बमनेटा से लेकर इसलामनगर चौराहा होते हुए बबराला की ओर गांव मदारा तक करीब तीन किलोमीटर लंबे डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग बनी हुई है। चिंता की बात यह है कि यह लोहे की रेलिंग इस तीन किलोमीटर की दूरी पर करीब दस से अधिक स्थानों पर टूटी है। इसके चलते हाईवे पर पशु एक लेन से दूसरी पर डिवाइडर कूदकर आसानी से आ जाते हैं और अपनी स्पीड पर चलकर आ रहे वाहन चालकों को अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगने पड़ते हैं और वाहन सवारों को हादसे का खतरा रहता है। वहीं, दूसरी ओर डिवाइडर की यह टूटी लोहे की रेलिंग ठीक न होने से नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों की गंभीरता सामने आती है।
इन स्थानों पर टूटी है लोहे की रेलिंग
- जिलाधिकारी आवास के निकट समेत कलक्ट्रेट के सामने, बबराला रोड पर अनाज मंडी में संचालित रिजर्व पुलिस के सामने, मोहल्ला हवाई अडडा के सामने व संभल बाईपास के निकट डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग टूटी है।
विज्ञापन
उद्योग बंधु-व्यापार बंधु की बैठक में भी व्यापारी उठा चुके हैं मुद्दा
- हाईवे के डिवाइडर पर बनी लोहे की यह रेलिंग कई स्थानों पर टूटने का मुद्दा जिला प्रशासन की बैठकों में भी उठाया जा चुका है। बीते दिनों उद्योग बंधु-व्यापार बंधु बैठक में व्यापारियों ने टूटी रेलिंग को ठीक कराने का मुद्दा उठाया था। वहीं, सड़क सुरक्षा को लेकर होने वाली बैठकों में भी टूटी रेलिंग को ठीक करने का मुद्दा उठाया जा चुका है।
सहूलियत के हिसाब से लोगों ने भी काट लिए रेलिंग के पाइप
- हाईवे पर बनी रेलिंग को लोगों ने अपनी-अपनी सहूलियत के हिसाब से भी काट लिया है। गांव बमनेटा से लेकर मदारा तक पड़ने वाली अधिकतर दुकानों के दुकानदारों व घरों के स्वामियों की ओर से भी हाईवे की एक लेन से दूसरी पर जाने के लिए रेलिंग के पाइप काटकर रास्ता बना लिया गया है।