फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dispute between two parties over the capture of the shop, jammed

दुकानों पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद, लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties over the capture of the shop, jammed
संभल। दो दुकानों पर कब्जा करने पहुंचे एक पक्ष के लोगों का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़ कर थाने ले गई। इसी बात पर एक पक्ष के लोग भड़क गए। महिलाओं ने संभल-बहजोई मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाने का प्रयास किया। महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस हिरासत में आए लोगों ने कुछ लोगों पर उकसा कर जाम लगवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब आठ बजे हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बबैना में दो दुकानों पर कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के नन्हे का कहना है कि उसके पास 15 वर्ष से ये दुकानें हैं और इनकी खरीद का स्टांप भी है। वहीं गांव धुरैटा की मढै़या निवासी दूसरे पक्ष के वीरेश का कहना है कि उसने एक सप्ताह पहले गांव के पूर्व प्रधान से दुकानें खरीदी हैं और इसकी रजिस्ट्री भी है। पुलिस दोनों पक्षों को साथ लेकर चली गई। नन्हे पक्ष के लोग पुलिस कार्रवाई के बाद भड़क गए।
विज्ञापन

महिलाएं रोड पर आ गईं और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों का कहना है कि उन्हें कुछ लोगों ने उकसाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए ही जाम लगा दिया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed