{"_id":"687ff03b2830d504710d7194","slug":"devotees-danced-in-the-procession-of-lord-shiva-in-chandausi-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121700-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चंदौसी में भगवान शिव की बरात में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चंदौसी में भगवान शिव की बरात में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
चंदौसी। श्री कांवड़ सेवा समिति की ओर से शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भगवान शिव की बरात नगर में निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में कांवड़िये नाचते झूमते शामिल हुए। शिव बरात में 12 ज्योतिर्लिंग के स्वरूप की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। कैथल गेट से शुरू हुई शिव बरात मुख्य चौराहों व बाजारों से गुजरती हुई वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
मंगलवार को कैथल गेट से श्री कांवड़ सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान शिव की भव्य बरात निकाली गई। इसमें 12 ज्योतिर्लिंग का स्वरूप, नंदी पर सवार मां पार्वती और भगवान शिव की झांकी आदि शामिल रही। इसके अलावा नृत्य करते हुए चल रहे राधा कृष्ण के रूप में सजे कलाकार सभी का मनमोह रहे थे। जगह- जगह शिव बरात का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।
कैथल गेट से शुरू हुई शिव बरात ब्रह्म बाजार, घंटाघर, बड़ा बाजार, घास मंडी से होते हुए वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर विजय कुमार, कमल कुमार, सभासद तरुण कुमार नीरज, गिरीश चंद्र, प्रवीण गुप्ता, हीरालाल ज्योति, सौरभ बंटी, संजीव वार्ष्णेय, गिरिराज किशोर, कन्हैया वाष्र्णेय, अमर शर्मा, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।