{"_id":"62e03f5e9641ae5dd725ed9f","slug":"detained-congress-youth-district-president-preparing-to-burn-the-effigy-of-the-prime-minister-chandausi-news-mbd435886369","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिया
विज्ञापन
गुन्नौर। ईडी की कार्रवाई के विरोध में दिल्ली के विजय चौक पर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जबरन उठाने और हिरासत में लेने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी हम्माद मुवीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया हैं। देर शाम तक गुन्नौर कोतवाली में कांग्रेस नेता पुलिस की हिरासत में रहे।
मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी हम्माद मुवीन अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गुन्नौर तहसील पर शाम आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे थे। गुन्नौर पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन फानन जिलाध्यक्ष हम्माद मुवीन को उनके कार्यालय से हिरासत में ले लिया। उसके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लेकर गुन्नौर कोतवाली भेज दिया गया।
जिलाध्यक्ष काजी हम्माद मुबीन ने कहा भाजपा सरकार की तानाशाही है कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों को गिरफ्तार करके वे सोच रहे हैं कि कांग्रेस डर जाएगी। उन्होंने कहा कि संसद में महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं। संसद के बाहर पुलिस और एजेंसियां लगाकर हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष आसिम काजी, कसीम खान, जहीर, हारीस, अरबाज, सुहैल आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि अगर पुलिस ने युवा जिलाध्यक्ष हम्माद मुवीन को नहीं छोड़ा तो बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।