फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dengue suspected death after suffering from fever for three days

Sambhal News: तीन दिन से बुखार से जूझ रहे डेंगू आशंकित की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dengue suspected death after suffering from fever for three days
बहजोई। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बरखेड़ा सोनक में बीते करीब तीन दिन से बुखार से पीड़ित डेंगू आशंकित युवक ने दिल्ली के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं गांव में सौ के करीब बुखार पीड़ित होने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों को इंतजार है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचे और बुखार पीड़ितों को उपचार मिल सके।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर 12 बजे करीब गांव बरखेड़ा सोनक निवासी डेंगू आशंकित टेलर इरफान (22) वर्ष पुत्र शौकीन ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान यशवीर सिंह यादव के मुताबिक बीते करीब तीन दिन पहले इरफान को बुखार आया था। शनिवार को हालत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया। इस पर परिजन उसे संभल के निजी अस्पताल ले गए। स्वास्थ्य लाभ न मिलने पर इरफान को संभल से दिल्ली के हायर सेंटर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक दिल्ली में उपचार के समय उसकी प्लेटलेट्स कुल तीन हजार रह गई थीं। इसके अलावा करीब सप्ताह भर से फैले बुखार से गांव में करीब सौ मरीज पीड़ित हैं।
विज्ञापन

इनमें करीब 22 वर्षीय महिला सुशीला पत्नी दुर्गपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। वह तीन दिन से मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। साथ ही गांव में महावीर, वेदप्रकाश, शिवम, पूजा, प्रियंका व कुसुम आदि मरीज बुखार से पीड़ित हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव में बुखार होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। अभी तक कोई भी टीम गांव नहीं पहुंची है। चिकित्साधीक्षक डॉ. विरास का कहना है कि बुखार का मामला संज्ञान में आया है। गांव में शिविर लगवाकर मरीजों की जांच कराई जाएगी। साथ ही बुखार आदि से पीड़ित मरीजों का उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed