{"_id":"6726bd52c7d512a43e050937","slug":"defaulters-did-not-get-electricity-on-diwali-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116056-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बकायेदारों को दिवाली पर नहीं मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बकायेदारों को दिवाली पर नहीं मिली बिजली
Sun, 03 Nov 2024 05:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। पवांसा सब डिवीजन क्षेत्र के 17 गांवों में 20 से ज्यादा ट्रांसफार्मर खराब हैं। इन गांवों में ट्रांसफार्मर इसलिए नहीं बदले गए हैं क्योंकि इन गांवों में बकाएदारी लाखों रुपये में है। इसका खामियाजा उन उपभोक्ताओं को भी उठाना पड़ रहा है जिन पर बकाया नहीं है। लेकिन सुनवाई उनकी भी नहीं हो रही है।
गांव नूरपुर ततारपुर के ग्राम प्रधान अजय कुमार ने बताया कि कई महीने से उनके घर के नजदीक के दो ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। कई बार बिजली विभाग में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जबकि हम विभाग के बकाएदार भी नहीं है। गांव अर्जुनपुर खुर्द निवासी ओमसरण सिंह ने बताया कि उनके गांव में दो ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। त्योहार पर भी अंधेरा रहा है। बिल अधिक आने के कारण भी बकाया जमा नहीं हो पा रहा है। कैलादेवी बिजलीघर के 13 गांव ऐसे हैं जहां ज्यादा बकाएदार हैं। इसी तरह खिरनी मोहिउद्दीनपुर के 9 गांव बकाएदारी की सूची में शामिल हैं। इन सभी गांव के खराब ट्रांसफार्मर त्योहारी सीजन में नहीं बदले गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार 20 से ज्यादा ट्रांसफार्मर खराब हैं। अब भी हैं, जहां रात्रि में आपूर्ति नहीं मिलती है। इससे लोग परेशान हैं। एसडीओ देहात इरफान अली ने बताया कि जिन गांवों में भुगतान हो गया है। वहां ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। जहां बिल ज्यादा है वहां बिल संशोधित कराए जाएंगे। बाकी गांवों में नियमानुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है।