फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body was found on the bed, wife accused of murder

Sambhal News: चारपाई पर शव मिला, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 28 Jun 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 28 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Dead body was found on the bed, wife accused of murder
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला भालेभांज खां सराय में शुक्रवार सुबह मनोज (28) का शव चारपाई पर पड़ा मिला। बहन ने रीना ने देखा तो परिजन जुटे। पुलिस आई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पत्नी ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मनोज के भाई निरदेश ने बताया कि मनोज की शादी आठ साल पहले हसनपुर निवासी सोनम के साथ हुई थी। शादी के बाद एक बेटी है। बताया कि मनोज शराब पीने का आदी था। ऐसे में पत्नी से विवाद बना रहता था। सात-आठ माह पहले ही पत्नी छोड़कर अपने मायके चली गई। वहीं रह रही है। शुक्रवार सुबह में रीना ने बताया कि मनोज उठ नहीं रहा है। वह अचेत अवस्था में है। इस पर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस आई और शव अपने कब्जे में लेकर चली गई। थाना प्रभारी का कहना है कि पत्नी ने हत्या करने का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साक्ष्य व तथ्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed