फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of young man found hanging from tree, report of murder registered against two brothers

Sambhal News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from tree, report of murder registered against two brothers
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर निवासी सतपाल उर्फ छोटू 30 पुत्र निर्मल का शव शनिवार की सुबह फंदे से लटका मिला था। मृतक की पत्नी ने गांव गोहत निवासी दो सगे भाइयों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक का गांव गोहत निवासी शराब के सेल्सेमैन सुनील से शराब खरीदने को लेकर शुक्रवार की शाम विवाद हुआ था। शनिवार की सुबह शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पत्नी कमलेश ने आरोप लगाया कि उसके पति को सुनील और उसका भाई विकास घर से बुलाकर ले गए थे।
विज्ञापन

हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। इसी तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर विकास और सुनील के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed