{"_id":"61a3e1e5f5cd4d0edd008860","slug":"dead-body-of-a-farmer-sleeping-on-the-tube-was-found-family-members-expressed-suspicion-of-murder-sambhal-news-mbd4109532115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूल पर सो रहे किसान का शव मिला, परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूल पर सो रहे किसान का शव मिला, परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा
विज्ञापन
सौंधन। गांव मुबारकपुर में गांव के बाहर नलकूप पर सो रहे किसान का शव मिला। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
रविवार की सुबह गांव मुबारकपुर में नलकूप पर सो रहे वीरेंद्र (45) पुत्र प्यारेलाल का शव चारपाई पर पड़ा मिला। किसान वीरेंद्र के भाई कल्यान सिंह का कहना है कि उनके भाई नलकूप पर ही सोते थे। कई बार वह भोजन करने के लिए घर जाते थे और कई बार परिवार के लोग भोजन पहुंचा जाते थे। शनिवार की रात को घर से ही नलकूप पर सोने के लिए आए थे। रविवार की सुबह जब वह नलकूप पर पहुंचे तो आवाज दी। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो गांव के लोगों की मदद से नलकूप की छत पर पहुंचे। जहां से किसी तरह नलकूप में अंदर गए और दरवाजा खोला तो उनके भाई वीरेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा मिला। उनके चेहरे पर चोट के निशान थे।
पीड़ित परिजनों ने हत्या का अंदेशा जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस करंट लगने का भी अनुमान लगा रही है। कैलादेवी थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक पड़ताल में करंट से मौत का मामला लग रहा है।