फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   women shot dead in outside house.

महिला की गोली मारकर हत्या

Wed, 19 Sep 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Wed, 19 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
women shot dead in outside house.
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

धनारी/चंदौसी।  धनारी थाना क्षेत्र के पीपलवाला गांव में सोमवार की रात घर से उठकर टायलेट के लिए बाहर निकली महिला को गोली मार दी गई। घायलावस्था में उपचार को ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पुत्र ने अपने ही दो सौतेले भाइयों समेत तीन पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के पीछे जमीन के बंटवारे का विवाद बताया जा रहा है। हालांकि धनारी पुलिस इसे हत्या मानने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि महिला को किसी जानवर ने सींग मारकर घायल किया था। इससे उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर पीपल वाला गांव निवासी हर प्यारी (55) पत्नी मोरध्वज यादव सोमवार की रात 11 बजे टायलेट करने के लिए दरवाजे से बाहर निकली। आरोप है कि इसी दौरान उसे किसी ने गोली मार दी। महिला घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर आए।  सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। रक्तरंजित महिला को उठाकर बहजोई संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। यहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन महिला की जिला अस्पताल ले जाते समय ही मौत हो गई। मृतका के पुत्र रिषीपाल सिंह यादव का आरोप है कि उसकी मां रात ग्यारह बजे टायलेट के लिए उठी थी। इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। फायर की आवाज सुनकर परिजन व गांव के लोग बाहर दौड़े। उस समय मां जीवित थी। उसने बताया कि सौतेले दो बेटों समेत तीन लोग आए थे, उन्होंने ही होली मारी है। पुलिस को घटना की तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया है। इधर थानाध्यक्ष रवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि महिला की चोट गोली की नहीं लग रही है, जहां महिला गिरी थी, वहां गाय भी बंध रही थी। हो सकता है, उसी ने महिला को सींग मार दिया हो। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed