{"_id":"56d9e2744f1c1bb2058b4998","slug":"truck-theapt","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी में कट गए पीलीभीत से चोरी गए ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदौसी में कट गए पीलीभीत से चोरी गए ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
चाोरी गए ट्रक काटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत शहर कोतवाली क्षेत्र से बुधवार की रात को चोरी हुए दो दस टायरा ट्रकों को रातों रात चंदौसी लाकर कबाड़ी को बेच दिया गया। कबाड़ी ने आनन फानन में एक ट्रक को काटकर कल पुर्जों में तब्दील कर दिया लेकिन दूसरे ट्रक को काटे जाने से पहले ही पीलीभीत कोतवाली पुलिस ने यहां आकर जारईगेट निवासी कबाड़ी के गोदाम में छापा मार दिया। जहां से एक ट्रक तो सही सलामत मिल गया लेकिन दूसरे ट्रक के अलग अलग पार्ट बरामद कर लिए गए हैं। कबाड़खाना मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीलीभीत के मुहल्ला पीलखाना निकट नावल्टी टाकीज निवासी शाकिर पुत्र मुहम्मद रफीक व सोनू पुत्र अहमद हुसैन के दो दस टायरा बड़े ट्रक आसामरोड चौकी के निकट गोदाम में खड़े होते हैं। बुधवार की रात में किसी समय गोदाम के ताले तोड़कर दोनों ट्रक चोरी कर लिए गए। जानकारी होने पर ट्रक मालिकों तलाश शुरू कर दी। दूसरे दिन गुरुवार को थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई।
कोतवाली प्रभारी सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बताया कि सर्विलांस व अन्य माध्यम के जरिये तथ्य एकत्र करके पीलीभीत से ही शाहिद को पकड़कर पूछताछ शुरू की तो चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जनपद बदायूं के इस्लामनगर निवासी फारूख को पकड़ा। फारुख ने ट्रकों का चंदौसी में बेचे जाने की बात बताई।
विज्ञापन
शुक्रवार को इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने पुलिस बल के साथ चंदौसी के जारई गेट निवासी शाकिर पहलवान के कबाड़खाने के गोदाम पर छापा मार दिया।
चंदौसी कोतवाली पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। यहां से चोरी गए एक ट्रक को सही सलामत बरामद कर लिया। जबकि दूसरे ट्रक को कबाड़खाने में काटा जा चुका था। दूसरे ट्रक के अलग अलग हिस्से में पूरा सामान बरामद कर लिया। शाकिर पहलवान का कहना है कि ट्रक इस्लामनगर में काटा गया था, उसने इस माल को खरीदा है। इस दौरान वहां भारी भीड़ लग गई। फिलहाल पुलिस शाकिर पहलवान को अपने साथ ले गई है। टीम में आसाम रोड चौकी इंचार्ज इंद्रजीत भदौरिया, एसआई जेपी चौहान, सिपाही इंद्रपाल सिंह, शईमुल हसन शामिल रहे थे।