{"_id":"8da3d7d4ff2a87a81eb644c8c309c83e","slug":"three-died-by-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू आशंकित पिता-पुत्र समेत तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेंगू आशंकित पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव राजपुर के डेंगू आशंकित पिता-पुत्र की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में शनिवार रात मौत हो गई। पिछले रविवार को बुखार ने अपनी चपेट में लिया था। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत से मातम छाया है। वहीं संभल के धुरैटा गांव में तेज बुखार से एक 19 वर्षीय किशोर की जान चली गई।
थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी करीब ईशाक (63) पुत्र अजीमुल्ली व उसका पुत्र निसार (35) पिछले रविवार को बीमार हो गए थे। रिश्तेदार मोहम्मद हनीफ ने बताया कि दोनों को पहले हल्का बुखार आया तो गांव में ही दवा ले ली। इसके बाद बुखार बढ़ने लगा। देखते ही देखते दोनों लोगों की हालत बिगड़ने लगी।
आनन-फानन संभल में निजी चिकित्सक से उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मुरादाबाद और फिर दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की रात पहले ईशाक व बाद में उसके पुत्र निसार की मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, संभल के धुरैटा गांव निवासी मुमताज अली के पुत्र कुतुबुद्दीन अली (19) दिल्ली में केंद्रीय भंडार गृह में संविदा पर नौकरी करता था। पांच दिन पहले बुखार आने पर उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। परिवार वाले उसे घर ले आए और संभल के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।