फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   shaurya diwas

भव्य आरती, जयकारों के साथ मनाया गया शौर्य दिवस

Mon, 07 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Mon, 07 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
shaurya diwas
छह दिसंबर को नगर में हिंदू संगठनों ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया। मंदिरों में भव्य आरती का आयोजन हुआ। भजन कीर्तन कर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। मंत्रोचारण के बाद श्रीराम मंदिर बनाने का संकल्प लिया। मंदिरों में घंटा, घड़ियाल और शंख की ध्वनि से जयघोष किया गया।
विज्ञापन



नगर के फव्वारा चौक, सुभाष रोड, कचहरी वाला बाग, मौलागढ़ मंदिर पर मोमबत्ती और दिए जलाए गए। विजय मंत्रों के साथ छह दिसंबर को हिंदू संगठनों ने शौर्य दिवस मनाया। रामलला हम आएंगे, मंदिर भव्य बनाएंगे। जयकारा वीर बजरंगी, हर हर महादेव आदि नारे लगाए। सुभाष रोड स्थित मंदिर में भव्य आरती की गई।
विज्ञापन



भजन कीर्तन के साथ पुरुषोत्तम भगवान राम की महिमा का गुणगान किया गया। महाआरती के बाद गोष्ठी का आयोजन हुआ। विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने अपने विचार रखे। हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर ने कहा कि कसम राम की खाते हैं हम मंदिर भव्य बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हिंदू नेता राजकुमार ठाकरे ने मौजूद लोगों से श्रीराम मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग देने का संकल्प दिलाया। संजय ढाबा, दीपक मोदी, कपिल त्यागी, विनोद वर्मा, दुर्गेश पाल, आशीष पांडेय, गोविंद शर्मा, अजय प्रजापति, आशीष कश्यप, अभिनव यादव, डा. जितेंद्र वर्मा, अर्जुन प्रजापति, कपिल श्रोती मौजूद रहे।



विश्व हिंदू परिषद के हरद्वारी लाल मिश्रा, बृजगोपाल मिश्रा, कृष्णगोपाल गुप्ता, कन्हैया वार्ष्णेय, विवेक चौधरी, सत्य प्रकाश, ज्ञान प्रकाश, उमेश कुमार पप्पू, मक्खन सिंह, गजेंद्र सिंह ने भी शौर्य दिवस मनाया। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने शौर्य दिवस पर हिंदू धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। विवेक नागपुर, पप्पू मौर्य, सचिन अग्रवाल, मोहित वार्ष्णेय, गुलशन वार्ष्णेय, भानू शर्मा, अभिनव यादव, संजय बंसल, राजीव सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed