फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sakar vishwahari samagam

श्रेष्ठ कर्मों से मिला है मानव तन, सदुपयोग करें

Tue, 27 Oct 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी Updated Tue, 27 Oct 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
sakar vishwahari samagam
मौलागढ़ तिराहे पर मानव मिलन सद्भावना समागम के पांचवें दिन अध्यात्मिक प्रवचन करते हुए साकार विश्व हरि ने कहाकि मानव को समझना चाहिए कि वह भू-लोक में क्यों आया है, उसका उद्देश्य क्या है? इसे समझ कर सत्य की राह पर चलो, बुरे लोगों की परछाई से भी दूर रहो।
विज्ञापन



बुरे लोगों की संगत से आपके अंदर में बुराइयां घर कर लेंगी। मौलागढ़ तिराहे पर आस्था का सैलाब था लेकिन सभी कुछ पूर्ण नियंत्रण में था। साकार विश्व हरि ने कहाकि सत्य वचनों को मानकर जो जीवन में उतारेगा, उसे कोई कष्ट नहीं हो सकता।
विज्ञापन



खेतीबाड़ी करो, मेहनत मजदूरी करो, व्यापार व नौकरी करो, धन कमाओ, अपने बच्चों का पालन पोषण करते हुए अच्छी शिक्षा दिलाओ, उन्हें अच्छे संस्कार दो, आपके परिवार का कल्याण सुनिश्चित है। सावधानी, संयम, सतर्कता, अनुशासन को जीवन में उतारना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यवस्था में रमेशचंद्र, यादराम, श्याम सिंह, विपिन कुमार, जसवंत, सुरेश गौतम, जगतदेव, राजेंद्र सिंह, मुरारी लाल, हरीश, पान सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, डा. रामसरन, क्रांति देवी, सर्वेश देवी, राजरानी, मनोज कुमार आदि का सहयोग रहा। संचालन वेदप्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed