{"_id":"570aa1764f1c1b5e6fc81105","slug":"roadjaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर फैला मांस, लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर फैला मांस, लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/संभल, रजपुरा
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
रोड जाम किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजपुरा/गवां। थाना क्षेत्र में रविवार को लोग उस समय आक्रोशित हो गए। जब मांस से लदी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। मांस सड़क पर फैल गया। घटना उस समय की है। जब रजपुरा पुलिस डीसीएम के पीछा कर रही थी। इस दौरान डीसीएम ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ रेफर किया है। सीओ व एसडीएम ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत किया। रविवार की सुबह मुखबिर पर थाना पुलिस गवां-अनूपशहर मार्ग स्थित टी-प्वाइंट पर चेकिंग कर रही थी।
चेकिंग देखकर एक डीसीएम बैक कर भागने लगा। पुलिस ने डीसीएम का पीछा शुरू कर दिया। डीसीएम ने सामने से आ रहे रजपुरा क्षेत्र के गांव सिंघौला निवासी राहुल पुत्र चंद्रपाल व रुस्तम पुत्र खिलाड़ी बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव दीपपुर डांडा के पास डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक सहित दो लोग डीसीएम में फंस गए। गाड़ी में लदा मांस सड़क पर फैल गया। मांस देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए, और गवां-अनूपशहर मार्ग जाम कर दिया।
ग्रामीण चालक व मांस कारोबारियों को जान से मारने पर उतारू हो गए। कुछ ही देर में कोतवाली गुन्नौर, धनारी से पुलिस बल बुलाना पड़ा। सूचना पाकर एसडीएम हरिशंकर यादव व सीओ प्रमोद कुमार घटना स्थल पर पहुंचे।
किसी तरह गुस्साए ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने मांस कारोबारियों को गिरफ्तार करते हुए, गाड़ी को कब्जे में ले लिया। वहीं मांस को दफना दिया। थानाध्यक्ष कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि मामले से जुडे़ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मांस गोवंशीय तो नहीं है। इस लिए जांच के लिए भेजा गया है।