{"_id":"4e882b963bc9f13d8b18929c4aecfef8","slug":"protest-hindi-news-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैगंबर की शान में गुस्ताखी का सिरसी में विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैगंबर की शान में गुस्ताखी का सिरसी में विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 13 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने के आरोपी हिंदू महासभा के पदाधिकारी कमलेश तिवारी के खिलाफ शनिवार को सिरसी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। बाजार बंद रहे। कमलेश तिवारी को फांसी दो-फांसी दो की नारेबाजी की गई। जुलूस में ग्रामीण क्षेत्र से आए मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए।
जुलूूस मुख्य मार्गों से होता हुआ जामा मस्जिद पहुंचा। इसके बाद पुलिस चौकी के लिए रवाना हुआ और चौकी पहुंचकर समाप्त हुआ। मुस्लिम समुदाय को लोग भारी संख्या में अपने हाथों में नारे लिखीं तख्तियां लिए हुए थे। कमलेश तिवारी के विरुद्ध नारे लगा रहे थे। इस दौरान गुस्साए लोगों ने कमलेश तिवारी के कई पुतलों को आग के हवाले भी किया।
पुलिस चौकी पहुंचकर जुलूस सभा में बदल गया। जिसे खिताब फरमाते हुए मुफ्ती मोहम्मद आलम रजा खां नूरी ने कहा कि हिंदुस्तान सभी मजहब को मानने वालों का मुल्क है। सभी लोग भाईचारे से रहते हैं। कुछ अमन के दुश्मनों ने मुसलमानों के खिलाफ अपनी मानसिकता खराब कर रखी है। इससे देश का माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन
मुस्लिम वर्ग नफरत फैलाने वाली बयानबाजियों से आहत है। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना रफी ने कहा कि कमलेश तिवारी ने रसूले पाक की शान में गुस्ताखी कर पूरी दुनिया के मुसलमानों को दुख पहुंचाया है। कारी आमीर अशरफी ने कहा कि मुसलमान सब कुछ बर्दाश्त कर सकता है।नबी की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं कर सका।
मौलाना कारी हुसैन रजा ने कहा कि कमलेश तिवारी को जेल भेजना काफी नहीं है, उसे फांसी की सजा देनी चाहिए। इस संबंध में एसडीएम जेबी सिंह और सीओ अफसर अब्बास जैदी के हाथों में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हाफिज हमजा अली, हबीब हाजी, मुशाहिद हाजी, कारी मारूफ, कारी रफी, चेयरमैन वसीम खां, सभासद कासिफ किदवई, आदि मौजूद रहे।